Saturday, 28 February 2015

How to know your love

कैसे जानें कि वह आपसे प्यार करता है
जी हां प्यार में ऐसा अक्सर होता है। हम नहीं जान पाते कि कि हमारा पार्टनर हमें चाहता है या नहीं। शंका होती है कभी-कभी, कहीं वह टाइम पास तो नहीं कर रहा। न आप खुलकर पूछ पाते हैं, न कह पाते हैं- प्यार की बात। तब आप अपने प्रिय के हाव-भाव, उसकी अदाओं, उसके व्यवहार और बातों में संकेत ढूंढते हैं। ताकि आप अनुमान लगा सकें कि सामने वाला आपके इश्क की गिरफ्त में हैं या नहीं।
 गर्भावस्थाजयेश से ममता की मुलाकात को छह माह गुजर गए हैं। ममता को जयेश का साथ अच्छा लगता है। दोनों डेट पर भी तकरीबन हर सप्ताह ही जाते हैं। बावजूद इसके ममता को यह दुविधा सताए रहती है कि जयेश उससे प्यार करता है भी या नहीं? दरअसल, इस असमंजस में बहुत-सी लड़कियां फंसी रहती हैं।
खासकर इसलिए भी क्योंकि यह जानना कठिन होता है कि कोई आपसे वास्तव में प्यार कर रहा है या नहीं? यह ठीक है कि वह सुबह-शाम आई लव यू कह रहा है और आपकी पसंद के तोहफे भी दे रहा है, लेकिन इससे यह साबित नहीं हो जाता कि वह

आपसे प्यार भी कर रहा है।
प्यार महसूस करने की चीज है। अगर किसी के संग से प्यार का अहसास होता है, तो ही प्यार होता है। खैर, विशेषज्ञों ने कुछ ऐसे पैमाने निर्धारित किए हैं जिनके आधार पर यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि आपका ब्वॉयफ्रेंड/ पति/ लिव-इन पार्टनर आपसे प्यार करता है या नहीं? इनमें से कुछेक महत्वपूर्ण पैमाने इस तरह से हैं-
शनिवार की शाम है। आप जरूरी काम से दफ्तर में व्यस्त हैं। इसलिए आप फोन करके अपने साथी से कहती हैं कि आपको लौटने में देर हो जाएगी, वह कोई और कार्यक्रम बना सकता है या कहीं और जा सकता है। लेकिन वह इस बात पर जोर देता है कि वह घर पर ही आपका इंतजार करेगा, भले ही कितनी देर हो जाए और उसके बाद ही आपके साथ कोई कार्यक्रम की योजना बनाएगा। इसका अर्थ है कि वह आपसे प्यार करता है।

गर्भावस्था की योजना }o{ मनचाही संतान }o{ भ्रूण का विकास }o{ गर्भावस्था के लक्षण }o{ गर्भधारण के बाद सावधानियां }o{ गर्भावस्था में कामवासना }o{ गर्भावस्था के दौरान होने वाले अन्य बदलाव }o{ गर्भावस्था में स्त्री का वजन }o{ गर्भावस्था की प्रारिम्भक समस्या }o{ गर्भावस्था की तकलीफें और समाधान }o{ कुछ महत्वपूर्ण जांचे }o{ गर्भावस्था में भोजन }o{ गर्भावस्था में संतुलित भोजन }o{ गर्भावस्था में व्यायाम }o{ बच्चे का बढ़ना }o{ गर्भावस्था के अन्तिम भाग की समस्याएं }o{ प्रसव के लिए स्त्री को प्रेरित करना }o{ प्रसव प्रक्रिया में सावधानियां }o{ अचानक प्रसव होने की दशा में क्या करें }o{ समय से पहले बच्चे का जन्म }o{ प्रसव }o{ जन्म }o{ नवजात शिशु }o{ प्रसव के बाद स्त्रियों के शरीर में हमेशा के लिए बदलाव }o{ बच्चे के जन्म के बाद स्त्री के शरीर की समस्याएं }o{ स्त्रियों के शारीरिक अंगों की मालिश }o{ प्रसव के बाद व्यायाम }o{ नवजात शिशु का भोजन }o{ स्तनपान }o{ बच्चे को बोतल से दूध पिलाना }o{ शिशु के जीवन की क्रियाएं }o{ स्त्री और पुरुषों के लिए गर्भ से संबंधित औषधि }o{ परिवार नियोजन

42 week of pregnancy