गर्मी के मौसम के लिए बेहद फायदेमंद है ये पे पदार्थ
गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हमें ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थो का सेवन करना चाहिए क्योंकि गर्मी के दिनों में पसीने के साथ साथ शरीर से जरूरी मिनरल और साल्ट भी निकल जाते हैं। डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) न हो, इस लिए डाक्टर ज्यादा से ज्यादा पानी और पेय पदार्थ लेने की सलाह देते हैं। इन गर्मियों में आप और आपका परिवार इन समस्याओं से ग्रस्त न हो इसलिए हम आप को बताने जा रहे हैं उन पेय पदर्थों के बारे में जो आप को गर्मी में भी स्वस्थ और कुल बनाए रखने में मदत करे।
गर्मी को दूर भगाने के लिए आप ठंडाई पी सकते हैं। भरी धूप में चलकर आने वाले मेहमानों का स्वागत भी चाय से न करके ठंडाई से करें, तो क्या कहने! इन दिनों बाजार में बने बनाए फ्लेवरों में ठंडाई उपलब्ध है। बस, जरूरत है दूध और शक्कर की। गिलास भर दूध में मिलाएं दो चम्मच ठंडाई और दो चम्मच चीनी। फिर मस्त हो पीएं और पिलाएं।
फलों का राजा आम गर्मियों में ही होता है। दूध के साथ इसे मिक्सी में मेश करें। ऊपर से स्वादानुसार चीनी या शहद डाल लें। बस बन गया मैंगो शेक! गर्मियों में रोजाना इसका सेवन करें।
नींबू पानी भारत का पारंपरिक पेय पदार्थ है। गर्मी के दिनों में सुबह उठते ही नींबू पानी का सेवन करें। इसे बनाने के लिए एक ग्लास पानी में एक नींबू, चीनी (स्वादानुसार) और काला नमक मिला लें। इसे रोज पीने से लू नहीं लगती।
4- मसाला छाछ
गर्मियों में छाछ का सेवन खाने के साथ नियमित रूप से करें। यह भोजन को पचाने में मदद करता है।
5- आम का पना
इसे कच्चे आम को मेश कर पानी में मिलाकर बनाया जाता है। इसमें आप स्वादानुसार भुना जीरा, काली मिर्च, काला नमक (पसंद हो तो) और चीनी मिला सकते हैं। गर्मी में यह किसी रामबाण से कम नहीं। इसे पीने से लू नहीं लगती। इसलिए धूप में निकलने से पहले इसे जरूर पीएं।
6- पानी वाले फल, सब्जियां
गर्मी के दिनों में ऐसे ढेर सारे फल और सब्जियां बाजार में उपलब्ध होते हैं जिनमें प्रचुर मात्रा में पानी होता है। इनमें तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, संतरा आदि प्रमुख हैं। गर्मियों में इनका जमकर सेवन जरूर करें।
7- लस्सी
दही को खूब फेंटकर और चीनी मिलाकर बनाई जाती है। बेहतर होगा यदि आप चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें। गर्मी के दिनों में रोजाना इसका सेवन करें।
8- सत्तू
गर्मी के दिनों में नाश्ते में सत्तू बेहद लाभकारी है। इसे 'स्टमक कूलेंट' भी कहते हैं। वजह है कि यह पेट की गर्मी को शांत करता है। यूं तो बाजार में बने बनाए पैकेटों में सत्तू उपलब्ध होता है। लेकिन आप इसे खुद भी बना सकते हैं। इसके लिए जौ, चना और गेहूं को बराबर मात्रा में पिसवा लें। इसे पानी में मिलाकर पीएं। स्वाद के लिए आप इसमें नमक या शक्कर का इस्तेमाल कर सकते हैं
No comments:
Post a Comment