संतरा व मौसमी का जूस
गर्भावस्था में संतरा व मौसमी का जूस पीने से विटामिन सी मिलता है, जो शिशु की मांसपेशियां व कोशिकाओं के विकास में मदद करता है। इसके अलावा शिशु को संक्रमण से भी बचाता है। डॉक्टर भी महिलाओं को संतरे
का जूस पीने की सलाह देते है क्योंकि यह फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है। यह शिशु को जन्म संबंधी समस्याओं से बचाता है। गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी होने से शिशु को काफी खतरा हो सकता है। इसलिए इस दौरान उन्हें आयरन से भरपूर चीजों को खाने की सलाह दी जाती है।अंगूर का जूस
अगर आप सेहतमंद शिशु चाहती है तो अंगूर का जूस पीएं, इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है और आपके शरीर को पोषण मिलता है जिससे आपका बच्चा सेहतमंद रहता है। गर्भावस्था में अंगूर का जूस पीने से आपका बच्चे का विकास ठीक से होता है अंगूर का जूस को आप पानी व किसी और फ्रूट जूस में मिलाकर भी पी सकती हैं। इससे आपको जरूरी पोषण व विटामिन मिलते हैं।
क्रेनबेरी का जूस
गर्भावस्था में करौंदा (क्रेनबेरी) का सेवन पोषणयुक्त होता है। क्रेनबेरी जूस
में पानी व चीनी मिलाकर इसे पीया जाता है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए काफी सेहत भरा होता है। इसमें जरूरी विटामिन, मिनरल व विटामिन सी पाया जाता है जो गर्भावस्था में काफी फायदेमंद होता है।सेब का जूस
गर्भावस्था में सेब का जूस लेना फायदेमंद होता है। इसमें आयरन होता है जो गर्भवती महिला व उसके बच्चे के लिए जरूरी है। हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की जरूरत होती है। गर्भवती महिलाओं को सामान्य महिलाओं के मुकाबले 50 प्रतिशत अधिक रक्त की मात्रा चाहिए होती है, इसलिए आयरन की जरुरत भी बढ़ जाती है।
No comments:
Post a Comment